अच्छी खबर:21 मई 2026 गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में सफल अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र उपायुक्त के द्वारा किया जाएगा वितरण

 

अनुप सिंह

 

गढ़वा: झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग व जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया अब पुरी कर ली गई है। आने वाले 21 मई 2026 गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने आधिकारिक जानकारी देते बताया है।

 

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया है कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त अनन्य मित्तल के हाथों किया जाएगा। उपायुक्त चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद बाकी शेष बचे हुए अभ्यर्थियों को सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि जिन चयनित अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों (ओरिजिनल सर्टिफिकेट) का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करा लिया है, वे ही इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। यह भी बताया गया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना अस्थायी नियुक्ति पत्र प्राप्त करना होगा। साथ ही, उन्हें आवंटित कार्यस्थल पर जॉइनिंग देने का भी निर्देश दिया गया है।

इधर माना जा रहा है कि गढ़वा जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से मानव बल की भारी कमी बनी हुई थी। पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण ग्रामीण इलाकों में मरीजों को समय पर इलाज मिलने में कठिनाई हो रही थी।अब नई तैनाती से न केवल मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन में भी सुगमता आएगी। सिविल सर्जन डॉक्टर जौन एफ कैनेडी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है। नए कर्मियों के आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Leave a Comment