खोया हुआ मोबाइल पलामू से बरामद कर थाना प्रभारी ने वास्तविक मालिक के पत्नी को सौंपा 

अनुप सिंह

बरडीहा:- CEIR Portal के माध्यम से बरडीहा थाना पुलिस ने तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। मोबाइल मिलने के बाद संबंधित धारकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन लोगों की दैनिक जरूरत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल खो जाने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस विभाग द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार खोए हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रियता से मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। छतरपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर 19 भी मंगलवार को मोबाइल के वास्तविक मालिक सुशील बैठा की पत्नी सोनी कुमारी ग्राम लोका थाना बरडीहा निवासी को सौंपा गया।

मोबाइल प्राप्त करने के बाद महिला ने बरडीहा थाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा। पुलिस की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

Leave a Comment