आर.के. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन

आर.के. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन

अनुप सिंह य़

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित उचरी आर.के. पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह तक चलने वाले भारतीय भाषा समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। नोडल शिक्षिका श्रीमती प्रीति द्विवेदी के मार्गदर्शन में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय भाषाओं हिन्दी एवं संस्कृत से संबंधित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

सीबीएसई के निर्देशानुसार विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत शिक्षण प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में विद्यालय में भारतीय भाषा क्लब का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने हिन्दी एवं संस्कृत कविता पाठ, संस्कृत वार्तालाप तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिये।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में करमडीह मुखदेव हाई स्कूल+2 उच्च विद्यालय के संस्कृत पी.जी.टी. श्री विकास कुमार तिवारी को आमंत्रित किया गया।

श्री तिवारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए संस्कृत भाषा को सरलता से सीखने एवं संस्कृत में वार्तालाप करने के उपयोगी सुझाव दिए।

इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. झा ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा संसाधन व्यक्ति को सम्मानित भी किया।

आर.के. पब्लिक के निदेशक अलख नाथ पांडेय ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की तथा विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा को रुचिपूर्वक सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमें अच्छे संस्कार प्रदान करती है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया।

इस दौरान अजीत कुमार पांडेय, रुपेश कुमार पांडेय, जय गोविंद ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment