अनुप सिंह
बरडीहा:- प्रखंड कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार खरीफ़ फसल कार्यक्रम का आयोजन गया। जिसमें अग्रगति संस्था के सीएफएल प्रखण्ड समन्वयक बीरेन्द्र ठाकुर द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन केसीसी से संबंधित विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित किसानों को जागरूक किया गया। और साथ ही केसीसी में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें किसानों को आवेदन फार्म के साथ केसीसी ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेज लगाना जरूरी है, जिसमें
केवाईसी डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।बैंक पासबुक, भूमि से संबंधित कागजात ,फिलहाल का ऑनलाइन लगान रसीद,भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र ,एलपीसी,वंशावली ,मुखिया ,कर्मचारी , अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापित किया हुआ हो,पासपोर्ट साइज का दो फोटो की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित BTM आकाश कुमार सिंह कृषि मित्र:- सत्येन्द्र ठाकुर, अशोक सिह, ललिता देवी, सुनील यादव ,मनोज कुमार JSLPS BK आरती देवी, सोनी देवी किसान:- शमशाद अंसारी, नूरी खातून, कविता देवी, सूर्यदेव चौधरी, काजिम अंसारी, अशर्फी ठाकुर, और अन्य सैकड़ों ग्रामीण किसान लोग उपस्थित थे।

