अनुप सिंह
कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। रेंजर प्रमोद कुमार के निर्देश पर पहुंची विभागीय टीम ने अवैध आरा मिल को उखाड़ कर जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मझिगांवा गांव में बिना अनुमति के आरा मिल संचालित होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरा मिल में लगे उपकरणों को जब्त कर लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी कटाई एवं आरा मिल संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से वन संरक्षण कानून का पालन करने की अपील की है।

