पांच लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज
अनुप सिंह
बरडीहा: थाना अंतर्गत मझिगावां गांव में एक युवक की संदेहात्मक स्थिति में मौत हो गई। हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक बबन रजवार की भाभी सोनी देवी जानकारी देते हुए बताया कि मझिआंव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी गटॉरी रजवार के लगभग 30 वर्षीय छोटे पुत्र बबन रजवार बुधवार को बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव ससुराल गया था।और गुरुवार की रात अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ सोया था, लेकिन रात में बाहर निकला उसके बाद घर में जाकर सो गया। वहीं बबन रजवार के पिता ग़टौरी रजवार ने आरोप लगाया है कि मेरा बेटा बबन रजवार का ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है।गटौरी रजवार ने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है।

इधर मृतक बबन रजवार की भाभी सोनी देवी ने बताई कि बबन रजवार को उसका साला लालजी रजवार की पत्नी बार-बार फोन करके बुलाई थी, और बबन बुधवार को अपने ससुराल गए थे। सोनी देवी ने यह भी बताई की मृतक के ससुर मुंद्रिका रजवार एवं सास खुशी देवी गोपालपुर गांव भी आकर धमकी दिए थे की इसको मार देंगे,क्योंकि इससे हमारी बेटी खुश नहीं है। सोनी ने कहीं की यह सोची समझी रणनीति के तहत बबन रजवार की हत्या की गई है। बबन के चार बच्चे भी हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अपने पुलिस पदाधिकारी एएसआई आनंद मिंज एवं पुलिस बल को तुरंत घटनास्थल पर भेजे। और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई और परिजनों को सौंप दी।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गटौरी रजवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 30/26 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है। और पुलिस जांच में जुटी हुई है। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जाए सकता है।

