नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, पिता ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या का लगाया आरोप 

 

क्या दहेज प्रताड़ना में चली गई नव विवाहिता की जान

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र के टड़हे गांव में लगभग 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका देवी पति विशेश्वर यादव ससुर बालगोविंद यादव के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार जहर खाने के बाद इलाज के लिए मझिआंव ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव निवासी सह मृतका के पिता ने विरेन्द्र यादव ने प्रियंका के पति विशेश्वर यादव एवं सास राजमतिया देवी-ससुर बाल विरेन्द्र पर मारपीट कर जबरन प्वाइजन खिलाने का आरोप लगाया है। जानकारी देते हुए विरेन्द्र यादव ने बताया कि 1 वर्ष पहले मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी विशेश्वर यादव से अपनी पुत्री के शादी किए थे उसे समय से ही उसके पति एवं सास ससुर के द्वारा बराबर प्रस्तावना किया जा रहा था।

विशेश्वर यादव को दहेज में मोटरसाइकिल दिए लेकिन बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन का निरंतर डिमांड किया जा रहा था और लड़की के साथ मारपीट किया जा रहा था। इन लोग के द्वारा ही मारपीट कर जहर खिला कर आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है। विरेन्द्र यादव ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जिसको लेकर हम थाना में भी आवेदन देंगे। वहीं मृतिका के शव को पोस्टमार्टम किया जा चुका है और अंतिम संस्कार भी किया गया।

Leave a Comment