उमेश कुमार
रमना: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मड़वानिया पंचायत सचिवालय के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रसाद गुप्ता बंशीधर न्यूज़, रामकुमार चंद्रवंशी और संजय कुमार पाठक उपस्थित हुए। पत्रकार वक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की।

मुख्य वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरव शाली इतिहास और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज का वास्तविक आईना है।

वरिष्ठ पत्रकारों को बाकी सहयोगी लोगों ने गमछा ओड़ाकर सम्मानित करने का काम किया इस मौके पर पत्रकार सत्य प्रकाश रवानी दैनिक जागरण उमेश कुमार खबर मंत्र, आशुतोष कुमार पासवान राष्ट्रीय नवीन मेल , मुकेश कुमार हिंदुस्तान, अभिषेक कुमार दैनिक भास्कर और छोटू दृष्टि न्यूज़ सहित प्रेस व मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।


