5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण :आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मेन सड़क जाम 

अनुप सिंह

मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में सड़क का अतिक्रमण हटाने को लेकर दर्जनों हस्ताक्षर युक्त आवेदन ग्रामीणों के द्वारा अंचल पदाधिकारी को फरवरी माह में सौंपा गया था। इसके मापी कराईं गई, और एक नोटिस भी दिया गया,लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जो रास्ता को अतिक्रमण किया गया वह मझिआंव- विशुनपुरा मुख्य सड़क से निकल कर झपही ,टिकोरवा,उरांव टोला,से होते हुए टरहे,लावा चंपा सहित अन्य गांवों का आवागमन का वह रास्ता है।

आंचल में बार-बार आवेदन देने के बावजूद भी उसे रोड से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को मझिआंव विशुनपुरा में सड़क को दिन के 11:00 से 12:00 तक एक घंटा रोड जाम कर दिया गया। जिससे लोगों का आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा,तथा गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

और अंत में सभी ने किसी भी पदाधिकारी को स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण सड़क जाम ग्रामीणों के द्वारा हटा लिया गया। वहीं ग्रामीणों केद्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क पर ही प्लिंथ कर दिया गया।

लोगों ने यह भी कहा कि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा निजी खर्चे से सड़क बनवाया जा रहा है लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क नहीं बनने दिया जा रहा है। इसलिए बाध्य होकर सड़कक जाम किया गया।

इस संबंध में बीडीओ सह सीओ कनक के द्वारा बताया गया कि सड़क का अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को पहला नोटिस भेज दी गई है,दुसरा एवं तिसरा नोटिस भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने यह भी बताईं कि आंचल कर्मियों की स्थानांतरण होने के कारण कार्यालय का काम बाधित हो चुका है। इसपर कारवाई की जा रही है ।

इस मौके पर शेख निसार, शेख मुशाहिद अहमद,आफताब खान , मुन्ना खान, आरिफ खान ,दानिश अहमद ,रकीब अहमद ,अहमद खान, अजमल शेख ,आजाद खान ,इबरार शाह , लुकमान शाह,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Comment