उमेश कुमार
रमना – गढ़वा पंचायती राज़ चुनाव का पांच वर्ष पुरे होने को है। लेकिन वित्तीय राशि कि कमी के कारण सभी प्रखंड के पंचायतो में विकास कार्य शिथिल हो गया है। सभी पंचायत प्रतिनिधि हताश एवं निराश है। जिस उम्मीद के साथ जनता नें पंचायती जनप्रतिनिधियों को चुना वे वित्तीय राशि के आभाव में जनता के उम्मीद पर खरा नहीं उत्तर पाए जिससे जनता के क्रोध का भी सामना इन्हे करना पड़ रहा है।

पंचायती वित्तीय राशि कि समस्या को लेकर गढ़वा जिला जीप अध्यक्षा शांति देवी नें झारखण्ड राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज़ विभाग के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाक़ात कर सभी पंचायतो को वित्तीय राशि प्रदान कराने कि निवेदन किया। जिससे पंचायतो कि विकास कार्य को गति मिले एवं ग्रामीण जनसमस्या को दूर किया जा सके इस बात कि जानकारी जीप अध्यक्षा शांति देवी नें दी।



