थाना दिवस पर, जमीन संबंधित मामले निपटारे की, की गई प्रयास

 

सीओ और थाना प्रभारी ने स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया

विष्णु गुप्ता

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर बड़कागांव थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामले की निपटारे के लिए शिविर का आयोजन किया गया अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।होरम शिवाडीह, हरली गांव एवं अन्य गांव के निवासी के द्वारा समस्या को रखा गया। जिसमें पदाधिकारीओं के द्वारा समाधान करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पदाधिकारीओं ने स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।

लोगों की जानकारी के लिए बता दे की माह के द्वितीय शनिवार को बड़कागांव अंचल कार्यालय में अंचल दिवस मनाया जाएगा। तीसरी शनिवार को उरीमारी थाना में थाना दिवस मनाया जाएगा वहीं महीना के अंतिम शनिवार को बड़का गांव अंचल कार्यालय में अंचल दिवस शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविर में अंचल के अधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बड़कागांव थाना परिसर में प्रथम शनिवार को शिविर में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ,एस आई राकेश खवास, अंचल निरीक्षक नंदकिशोर राम, कर्मचारी मनीष पाठक ,कुलदीप कुमार सिंह, अमीन नरेंद्र प्रसाद महतो ,विनोद यादव, प्रेम राणा, प्रमिला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment