मोहर्रम को लेकर मझिआंव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

 

अनुप सिंह

मझिआंव:- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी श्रीमती कनक के नेतृत्व में मझिआंव थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत मझिआंव थाना परिसर से हुई, जो लोहार पूरवा चौक, बाईपास मार्ग, पुरानी हॉस्पिटल रोड, मेन रोड एवं ब्लॉक रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। इसके बाद पुलिस बल के जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि मोहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, एसआई चंदन प्रधान, संजय कुमार सिंह, तपेश कुमार, एएसआई रणवीर प्रसाद, आलोक कुमार, विद्याधर मछुआ, सलीब कुजूर एवं अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रहा है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment