अनुप सिंह
बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी नंदू यादव एवं सुखदेव यादव के साथ गांव के ही विकास यादव और मुकेश यादव का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विकास यादव एवं मुकेश यादव ने नंदू यादव और सुखदेव यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित नंदू यादव एवं सुखदेव यादव ने बरडीहा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया और साक्ष्य जुटाए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या-38/26, दिनांक-25/06/26, धारा-115(2)/126(2)/109(1)/117(2)/352/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
जिसके बाद पुलिस ने विकास यादव, उम्र 22 वर्ष एवं मुकेश यादव, उम्र करीब 20 वर्ष
दोनों पिता – रामजी यादव, निवासी – सेमरी निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा, “क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। आपसी विवाद में मारपीट और कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं फैसला न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई हो सके।



