इंडेन गैस रिफील पर 30-50 रूपए कि लूट, गैस के लिए परेशान उपभोक्ता 

उमेश कुमार

रमना: ग्रामीण गैस वितरक द्वारा गैस वितरण में मनमानी से ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं में घोर आक्रोश हैं। गैस वितरण में इनकी मनमानी से लोग त्रस्त हैं, गैस वितरक के द्वारा गैस 45 दिनों के बाद दिया जा रहा हैं, जबकि कोई भी रिफील गैस टंकी अधिकतम 25-30 दिन ही चल पाता हैं,10-15 ग्रामीणों के घर में लकड़ी चूल्हा जो करीब करीब विलुप्त हो चूका था, फिर से दिखने लगा हैं। लेकिन सुबह बच्चों के लिए नास्ता एवं भोजन बनाने में गृहनियों को घोर समस्या हो रही हैं वही गैस रिफील के लिए पुरुष गैस कार्यालय का चक़्कर काट रहे हैं।

गैस के मूल्य में वृद्धि एवं गैस वितरक द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 999.50₹ के दर से किसी भी ग्रामीणों उपभोक्ता को गैस नहीं दिया जा रहा प्रत्येक सिलिंडर 30.50₹ तक निर्धारित मूल्य से अधिक वसूला जा रहा साथ ही ग्रामीणों को सुबह दस बजे से कार्यालय पर पहुंचने के बाद दोपहर 2-3 बजे गैस मुश्किल से वितरण किया जा रहा।

इस संबंध में सिलीदाग निवासी जितेंद्र कुमार नें बताया कि मनोज इंडेन ग्रामीण गैस वितरक में गैस कंनेक्शन हैं, गैस रिफील के लिए सुबह दस बजे पहुंचे तो कर्मियों द्वारा बताया गया कि अभी सिस्टम में लोड नहीं हैं होगा तब मिलगे, ज़ब दो बजे गैस मिलने लगा तो एक हजार कि जगह 1030 ₹ लिया गया। इस सम्बन्ध में पूछने पर बोला कि 1030₹ में ही हमको बेचने का निर्देश हैं इससे कम में नहीं मिल पायेगा।

 

रमना के संतोष गुप्ता नें बताया कि गैस वितरको कि मनमानी एवं दुर्व्यवाहर से लगता हैं कि आज भी गुलाम हैं भ्रस्टाचार से, इस पर कोई करवाई नहीं होता, “मिलल गुरु धुमा चोर’’ इसी लिए इनका मन बढ़ा हैं।

कोरगा मझिगांव के ठेला लगाने वाले चंद्रकांत प्रसाद नें कहा कि एक तो रमना से दस किमी दूर अपना काम धाम छोड़ कर आते हैं पूरा दिन यही बीत जाता हैं, साथ ही कर्मियों द्वारा गैस देने में आधा दिन लगा दिया जाता हैं, जिससे रोजी रोटी भी एक दिन का चला जाता हैं। साथ ही मूल्य से अधिक पैसे भी लिया जाता हैं।

उपस्थित ग्रामीणों नें नाम नहीं छापने के शर्त पर कहा कि कही भी शिकायत कर लीजिये लेकिन कुछ भी नहीं होगा ऊपर वाले भी मिले हुए हैं। संचालक खुलेआम बोलता हैं कि कितना भी शिकायत कर लीजिये ज्यादा से ज्यादा चार पांच दिन थोड़ा मोडा समस्या होगा लेकिन कुछ भी नहीं होगा।

Leave a Comment