समाज निर्माण के लिये छोटे-छोटे सेवा कार्यों को अपनाना होगा : विनोद पाठक
अनुप सिंह
मझिआँव नगर पंचायत क्षेत्र के आमर गांव स्थित गायत्री मंदिर का चौथा वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में वर्षगांठ की शुरुआत शुक्रवार को 12 घंटे के अखंड जाप से की गयी। दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, महिला मंडल की जिला समन्वयक शोभा पाठक एवं मझिआँव प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के दौरान जिला समन्वयक विनोद पाठक ने लोगों से आमर पश्चिम टोला को आदर्श टोला बनाने, मंदिर के निकट तालाब को गोद लेकर उसमें स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने तालाब के तट पर छायादार पौधा लगाने के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों को नशापान से दूर रहने तथा श्रम और स्वालंबन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। साथ ही छोटे-छोटे सेवा कार्यों को अपनाना होगा। इस अवसर पर शोभा पाठक ने नारी जागरण पर प्रकाश डालते हुये उन्हें अपना भारतीय संस्कार परंपरा को जीवशैली में अपनाने की आवश्यकता बतायी। श्रीमती पाठक ने नारी जागरण कार्यक्रम को नियमित चलाने हेतु एक महिला मंडल का गठन किया। कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह और कौशलेंद्र कुमार सिंह द्वारा विभिन्न युग संगीत प्रस्तुत कर श्रद्धांलुओं को भाव विभोर कर डाला। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में विनोद विश्वकर्मा, ममता देवी, बेचन राम, सारो देवी, दीपक चंद्रवंशी, नेहा देवी, सुनील विश्वकर्मा, संध्या देवी और सुंदरदेव राम ने पूजन किया।

जबकि दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक विश्वकर्मा ,जयशंकर प्रसाद, विष्णु देव प्रजापति, अनिल राम, संजीव चंद्रवंशी आदि ने सराहनीय योगदान दिया. इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा जिला समन्वयक वीरेंद्र सोनी, समाजसेविका सत्या देवी, पारसनाथ मिस्त्री, अशोक साह, नरेश राम, मुन्ना राम, विनय विश्वकर्मा, तूफान राम, अमृतराज, शरण कुमार, रवि कुमार, पृथ्वी राम, जयश्री देवी, सरस्वती देवी, काजल देवी, देवंती देवी, मीना देवी, अनीता देवी सहित काफी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।



