अनुप सिंह
मझिआंव :- बरडीहा थाना कांड संख्या- 39/26 के मुख्य आरोपी सह पत्नी के हत्यारोपी पति मोहम्मद सैफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताते चलें कि बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनी गांव निवासी मोहम्मद सैफ खान की 22 वर्षीय पत्नी गुलशन आरा खातून की शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में उसके घर में मिला था। जिसके बाद शव की जानकारी धीरे-धीरे आग की तरह फैल गई।

उसके बाद गुलशन आरा खातून के मायके सरस्वतीया गांव तक पहुंच गई। मौत की जानकारी मिलते ही मृतिका गुलशन आरा खातून की बहनों समेत गांव के काफी संख्या लोग पहुंच गए, और देखा कि बहन की हत्या कर दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खबर मिलते ही बरडीहा पुलिस पहुंची, और जांच करते हुए, मुख्य आरोपी को मोहम्मद सैफ खान को हिरासत में ले लिया। और घर के अन्य सदस्य फरार मिले।

पुलिस ने आरोपी पति सैफ से पूछताछ किया और आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। वहीं साइमन खातून बरडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर मृतिका के पति मोहम्मद सैफ खान, देवर मोहम्मद कैफ खान,सास नसीबा बीवी एवं ससुर नसरुल्ला खान उर्फ राज कपूर के ऊपर दहेज एवं जमीन को लेकर प्रताड़ित करने के साथ हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दी।

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि वादिनि शैमून तारा बीबी(मृतिका की बहन) के द्वारा मृतिका गुलशन के सास, ससुर, पति, और देवर सहित 04 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। जिसके बाद थाना कांड 39/26 दिनांक- 01/07/26, को सुसंगत धारा-80/3(5)BNS के प्राथमिकी अभियुक्त मो सैफ उम्र करीब 22 वर्ष, पिता नस्सरूला खान ग्राम बभनी निवासी को गिरफ्तार कर गुरुवार को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।



