अनुप सिंह
मझिआंव :- प्रखंड के ग्राम जाहरसरई के परहियाडीह टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा एवं अंजू कुमारी प्रशिक्षिका द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों जागरूक किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने बैंक खाता एवं उसके लाभ डिजिटल भुगतान से सम्बंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके एवं बचाव के उपाय एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना तथा जनधन खाता के लाभ अपने खातों में केवाईसी करवाने से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने हेतु अनिवार्य बताते हुए अपील की गई। श्री विश्वकर्मा द्वारा सीकेवाईसी, हेल्प लाईन नंबर 7799022129 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 भारतीय रिज़र्व बैंक के टॉल फ्री नंबर 14448 उपलब्ध करवाया गया ताकि किसी भी समय साइबर क्राइम जैसी घटना होने पर ससमय शिकायत कर समाधान करवाया जा सके।

इस शिविर कार्यक्रम में उपस्थित राजीव कुमार दुबे एफएलसी झारखण्ड ग्रामीण बैंक गढ़वा, निर्मला देवी वार्ड सदस्य, बीसी धर्मेन्द्र गुप्ता, एसबीआई मेराल तथा झारखण्ड ग्रामीण बैंक अयोध्या ठाकुर द्वारा उपस्थित खाताधारकों को बीमा एवं खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ हीं 34 खाताधारकों को बीमा तथा निष्क्रिय खाते को सक्रिय 12 एवं 04 लोगों का खाता भी खोला गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण कोशिला देवी राधा देवी मंजू देवी भर्दुल परहिया रमेश परहिया, विश्वकर्मा परहिया, अरविन्द परहिया, जुगी देवी, आरती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



