अंचल क्षेत्र में 8 से 31 जुलाई तक लगेंगे राजस्व शिविर, दाखिल-खारिज और नामांतरण का होगा निपटारा  

अनुप सिंह

मझिआंव (गढ़वा):– अंचल कार्यालय मझिआंव द्वारा राजस्व संबंधी लंबित कार्यों के निपटारे के लिए विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी श्रीमती कनक ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 13 शिविरों की तिथि और प्रतिनियुक्त कर्मियों की सूची जारी कर दी है।

इसके साथ-साथ SIR कार्य के कारण बदली तिथि बदली गई है। कहा गया है कि पहले पत्रांक 333 दिनांक 01.07.2026 से तिथि तय की गई थी, लेकिन SIR कार्य में व्यस्तता के कारण तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। इन शिविरों में दाखिल-खारिज, आपसी बंटवारा, उत्तराधिकार नामांतरण, लगान और अन्य राजस्व कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 08 जुलाई को टड़हे में श्री अजमेरी अंसारी, राजस्व उपनिरीक्षक,11 को पुरहे – श्री अजमेरी अंसारी , 14 को खरसोता में श्री दिलीप कु0 बैठा, 17 को मोरबे में श्री दिलीप कु0 बैठा,18 को सोनपुरवा में श्री अजमेरी अंसारी,20 को बोदरा में श्री जितेन्द्र कुमार, 21 को रामपुर में श्री अजमेरी अंसारी,22 को तलसबरिया में श्री जितेन्द्र कुमार ,24 को करमडीह में श्री जितेन्द्र कुमार एवं नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत भवन मझिआंव के सभागार में 22 को वार्ड सं0 11 का श्री अजमेरी अंसारी,27 को वार्ड संख्या 01 से 03 का श्री जितेन्द्र कुमार, 29 को वार्ड संख्या 04 से 07 का श्री जितेन्द्र कुमार एवं 31 जुलाई को वार्ड संख्या 08 से 10 एवं वार्ड संख्या 12 का श्री जितेन्द्र कुमार समय निर्धारित किया गया है और कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्रीमती कनक ने सभी प्रतिनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने हल्का अंतर्गत पंचायत भवन में समय पर उपस्थित होकर कार्यों का निष्पादन करें और प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद निर्धारित तिथि को संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें।

इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना और राजस्व समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

SIR अपील

बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने अंचल क्षेत्र वासियों से अपील की हैं कि एस आई आर कार्य पुरे महीने (जुलाई)तक चलना है, निवेदन है कि बीएलओ को सहयोग करते हुए अपना-अपना सभी दस्तावेज दें ताकि घर का कोई भी सदस्य वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा है बीएलओ घर-घर जाकर भी दस्तावेज लेकर सत्यापन करेंगे। 5 अगस्त को लिस्ट जारी किया जाएगा उसमें अपना-अपना नाम अवश्य देखें, और गलती होने पर अगस्त माह तक सुधार किया जाएगा। 

Leave a Comment