ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण एवं FLN मूल्यांकन पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

अनुप सिंह

गढ़वा:झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के तत्वावधान में ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के प्रभावी मूल्यांकन हेतु सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवियों (BRP/CRP) का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर परिषद सभागार, पुराना समाहरणालय, गढ़वा में प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन मास्टर ट्रेनर मिथिलेश सिंह (SPMU), शैलेश तिवारी तथा रूम टू रीड के जिला प्रतिनिधि लखविन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के BRP एवं CRP ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से विद्यालय अनुश्रवण, विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के प्रभावी मूल्यांकन, सीखने के परिणामों का विश्लेषण, तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा एवं व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ई-विद्या वाहिनी ऐप एवं पोर्टल के प्रभावी उपयोग, अनुश्रवण के दौरान ध्यान देने योग्य बिंदुओं तथा FLN मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक हस्तक्षेप को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी प्रखंडों एवं संकुल स्तर पर ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण प्रणाली को सुदृढ़ करना, FLN मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक नेतृत्व एवं अनुश्रवण क्षमता का विकास करना है।

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

☎️📞✉️

*पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112*

*झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502*

*झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901*

Leave a Comment