ब्यूरो रिपोर्ट
रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवा डोम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए सुटर का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है।

