करुई में गाजे बाजे के साथ निकली पालिका यात्रा सह कलश यात्रा,भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

अनुप सिंह

मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के टड़हे पंचायत अंतर्गत करुई गांव स्थित मां कामाख्या देवी धाम मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव 5 जुलाई दिन रविवार को पूरे श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां कामाख्या की प्रतिमा के साथ सजी पालकी यात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु भाग लिए।
यह यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए जय घोष के बीच कसिया नाला नदी तक पहुंची ,जहां आचार्य रविकांत शास्त्री के द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद वापसी में पहले बगल में स्थित “देवी धाम मंदिर “में पुजा अर्चना की गई,फिर सभी कलश यात्री एवं श्रद्धालु मां कामाख्या मंदिर के भूगर्भ में विराजमान मां की परिक्रमा करते हुए कलश को मंदिर परिसर में पुजा अर्चना के बाद स्थापित किया गया।

 

इसके बाद आचार्य रविकांत शास्त्री,पुजारी छवी नाथ दुबे, पुरोहित उमाशंकर दुबे के द्वारा पूजा पाठ किया गया एवं शाम को गंगा आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

जिसमें शाम को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस मंदिर का स्थापना 2024 में किया गया था जिसमें इस मंदिर में स्थापित “मां कामाख्या माता ” मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई थी ,तब से लेकर अभी तक श्रद्धालुओं की तांता लगी रहती है ,दुर- दुर तक ख्याति प्राप्त है, श्रद्धालुओं की सभी मन्नतें मां पुरी करतीं हैं।
जिसमें मुख्य जजीमान दीपू सिंह सपत्नीक थे।
इस मौके पर “मां कामाख्या धाम मंदिर कमेटी”अध्यक्ष रण विजय सिंह ,टरहे पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह संपूर्ण पुजा समिति प्रभारी कृपाल सिंह, श्याम किशोर सिंह,मुखिया इंदू सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,अश्वनी सिंह, अरविंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, दिलीप सिंह,बबन सिंह,मनोज सिंह ,पचू सिंह, रवि रंजन सिंह, चंदेश्वर सिंह ,सूचित सिंह, योगेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, उपेंद्र सिंह ,आशीष कुमार सिंह,श्रवण सिंह, भीम सिंह,सत्येंद्र सिंह,सूर्य मनि सिंह,देवेंद्र सिंह, दीपू सिंह, गणेश चंद्रवंशी ,नीलू सिंह, राकेश बैठा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Comment