वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बची दूसरी गाय 

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर हुई बारिश के दौरान वज्रपात से एक भैंस की मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत खरसोता अंतर्गत बुढ़ीखांड़ गांव की है।           मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ीखांड़ गांव निवासी दुदुन यादव की भैंस गांव के समीप बांकी नदी से कुछ दूर पर महुआ पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। सोमवार की दोपहर अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात सीधे महुआ पेड़ पर गिरा, जिसकी चपेट में बंधी भैंस आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से कुछ दूर पर दुदुन यादव की एक गाय भी बंधी हुई थी। गनीमत रही कि गाय वज्रपात से बाल-बाल बच गई। वहीं अचानक हुई इस घटना से दुदुन यादव को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment