बरडीहा में नवपदस्थापित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिले अभाविप के प्रिंस, किया स्वागत

अनुप सिंह

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह ने बरडीहा प्रखण्ड के नवपदस्थापित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं की सहभागिता, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

प्रिंस सिंह ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक पद केवल दायित्व निभाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का सशक्त अवसर भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवपदस्थापित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता, पारदर्शी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर बरडीहा प्रखण्ड को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे।

 

प्रिंस सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, छात्रहित, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व विकास एवं समाज सेवा के विविध आयामों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाती रही है। परिषद का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी, जागरूक और नेतृत्वक्षम नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि परिषद आगे भी प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय स्थापित करते हुए जनहित एवं विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर रचनात्मक सहयोग प्रदान करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Comment