सीआरपीएफ जवान ने सोमवार को नव प्राथमिक विद्यालय बैगा टोला के 55 विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण किया 

उमेश कुमार

 

रमना प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र यादव ने सोमवार को नव प्राथमिक विद्यालय बैगा टोला गम्हरिया के 55 विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण अपनी ओर से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में गाँव के बच्चों की शिक्षा बाधित नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रधान शिक्षक जनमेजय कुमार,विनय प्रसाद यादव,जितेंद्र यादव,लाला राम,रामसागर राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment