भागोडीह के मुकेश ने नीट में पाई सफलता, विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें किया गया सम्मानित

अनुप सिंह 

रमना:  सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कर रमना प्रखंड के भागोडीह गांव के छात्र मुकेश कुमार चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुकेश के उपलब्धि पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय भागोड़ीह परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मुकेश की सफलता प्रेरणा स्रोत, वर्ष 2022 में भागोडीह विद्यालय से मैट्रिक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा की तैयारी जारी रखी और अब नीट में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया।

प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है। मौके पर समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज कुमार पाल, शिक्षिका बिंदा कुमारी समेत शिक्षक अयोध्या कुमार मेहता,नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण बिहारी सिंह, नंद गोपाल सिंह, राजेश्वर चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र चौधरी, रविंद्र कुमार सिंह, मंजूर आलम, नरेंद्र कुमार तथा लक्ष्मण राम उपस्थित थे।

Leave a Comment