लगातार तीसरी बार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत, पुरजोर स्वागत, भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

 

अनुप सिंह

मझिआंव: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी के लगातार तीसरी बार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर मझिआंव नगर मंडल भाजपा कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत तिवारी ने डॉक्टर ईश्वरसगर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना को अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी कार्यकर्ता ने भी फूल माला देकर सम्मानित किया। इसके बाद भाजपा नेता द्वारा भाजपा कार्यालय का फिता काट कर उद्घाटन किया।
वहीं तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर
बधाई देते हुए क्षेत्र के लिए गौरव की बात कही, और
लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।

डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि वे पहले की तरह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंग। मौके पर अर्जुन दास, संजय कमलापुरी, सुरेंद्र सिंह, सेवेन्द्र पांडे, विश्वनाथ पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment