कांडी प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सभी संस्थानों में परंपरागत ढंग समयानुसार से ध्वजारोहण किया गया तथा भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जहां मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय मौजूद रहे।

वहीं कांडी थाना में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में डॉ. मंजय कुमार,बीआरसी कार्यालय में बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक प्रेम प्रधान,सोनभद्र डिग्री कॉलेज में प्राचार्य बबन पांडे, सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज में सचिव आनंद प्रकाश द्विवेदी, पशु चिकित्सा केंद्र में डॉ. अमित कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इसी प्रकार विभिन्न पंचायत भवनों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी संस्थानों में देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान मौके पर प्रखंड सह अंचल कर्मी थाना कर्मी, क्षेत्र के गण्यमान नागरिक, समाज सेवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment