उमेश कुमार
रमना: थाना क्षेत्र के गिद्धि में रमना थाना के एएसआई राकेश कुमार सिंह व अवधेश उपध्या ने थाना कांड संख्या 59/25 के फरार अभियुक्त सुमित कुमार पांडे पिता शैलेश कुमार पाण्डेय के घर पर माननीय न्यायालय नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) से निर्गत इश्तिहार का तमिला ढोल नगाड़े के साथ दिनांक 23.8.2026 को इशतेहार चस्पा किया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूल प्रति चश्पा कर एवं वहां के ग्रामीणों से दस्तक करवा कर दीवाल में सटा गया। इसके साथ-साथ एक इस्तेहार सार्वजनिक स्थल पर भी चस्पा किया गया। बताया गया कि सुमित कुमार पांडे फरार चल रहे हैं जिसको लेकर न्यायालय के द्वारा निर्गत इस्तेहार सार्वजनिक किया गया है।

