हृदय गति के ऑपरेशन के बाद 62वर्षीय शंकर पाल की मौत राँची के निजी अस्पताल में हो गई

उमेश कुमार 

रमना थाना क्षेत्र के मडवनिया गांव निवासी मृत डेड बॉडी गृह पहुंचे और चार दीवारी का गेट खोला तो दरवाजा के ताला टुटा देख दंग रह गए । एक दुःख कि पीड़ा अभी ताज़ा था वही घर में चोरी ने इस दुःख को दोगुना कर दिया। इस घटना से लोग हतप्रभ है, चौक चौराहे पर यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि हिंडालको से सेवानिवृत शंकर पाल गत वर्षो से हृदय रोग से ग्रसित थे। चिकित्सिय परामर्श के बाद गत सप्ताह से हृदय शल्य चिकित्सा के लिए राँची के अस्पताल में भर्ती थे जहां शल्य क्रिया हो रहा था इसी क्रम में इनका देहांत हो गया।

मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है जिनका शादी विवाह हो गया हो पुत्र रेनूकुट में काम करता है। सपरिवार वही थे, पुत्री एवं पत्नी साथ में अस्पताल में थे घर पर ताला लगा था। शोकाकुल परिजन ज़ब आज शव के साथ घर पहुंचे और चार दीवारी का गेट खोला तो अंदर के नजारा देख सन्न रह गये, घर के सभी बंद कमरे का बंद ताला टुटा हुआ था, कीमती समान सोना चांदी के जेवर पांच लाख रूपये एवं नगद एक लाख रूपये गायब थे।

इस घटना की सुचना तत्काल परिजनों ने रमना पुलिस दिया, सुचना पाकर घटना स्थल पहुँच कर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू किया।

मृत्यु एवं चोरी की सुचना पाकर जीप अध्यक्षा शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि रोहित, प्रमुख पति अजीत कुमार सोनी इत्यादि जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी दुःख प्रकट किया।साथ ही पुलिस प्रशासन से इस घटना की जल्द से जल्द उदभेदन की मांग किया।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस प्रशासन ने फोरेंसिक जाँच एवं खोजी कुत्ते को बुलाकर घटना की हर संभव साक्ष्य जुटाने में लगी है। खोजी कुत्ता, सूंघते सूंघते एक नव निर्माणाधीन घर तक गया। फिर वापस घटना स्थल पर लाकर तोड़े गये बक्सा इत्यादि को सुंघा कर इस जाँच क्रिया को फिर से किया जायेगा।फोरेंसिक जाँच दल फिनगर प्रिंट का नमूना ले रहा था।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा की इस घटना का हर पहलू से जाँच किया जा रहा जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Comment