गांगोडीह के जंगल में खुखड़ी के तलाश में गए ग्रामीणों को हाथियों की झुंड ने दौड़ाया, एक युवक को कुचला 

 सच्चिदानंद 

रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत के गांगोडीह गांव के रामशकल मांझी पिता शिव कुमार मांझी ने गांव के ग्रामिणो के साथ खूखडी के तलाश में जंगल गया था, अचानक हाथियों की झुंड ने ग्रामिणो को दौडाया दिया। जिसके बाद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन रामशकल मांझी को हाथियों ने दो सौ मीटर जाते तक हाथियों की झुंड ने रामशकल माझी को पकड कर अपने पैरों से कुचल कर मौत का घाट उतार दिया।

घटना कि जानकारी गांव के ग्रामीणों ने मृत्क की पत्नी शारदा देवी जंगलो में खोजते हुए घटनास्थल पहुंची। वहीं दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने डीएफओ को घटना की जानकारी दी। डीएफओ ने कहा की टीम गठीत कर हाथियों को भगाने की बात कही गई है। वहीं चुतरू पंचायत मे भी हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो घरों को तोड दिया। खेत में लगे फसल को भी भारी छती की है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। और आक्रोश भी है। इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने का आग्रह किया है।

Leave a Comment