जन शिक्षण संस्थान गढ़वा के द्वारा मडवनिया में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उमेश कुमार 

रमना:- जन शिक्षण संस्थान गढ़वा के द्वारा पंचायत सचिवालय मड़वनिया के प्रांगण में शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया श्रीमती स्वीटी वर्मा उपस्थित रहीं । अतिथि महोदया के द्वारा दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सत्र 2025–26 (असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड) में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 40 सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। पहले चरण में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 20 युवक और 20 युवतियों के बीच आज प्रमाण पत्र का वितरण किया जा रहा है। प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी आसानी से निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जन शिक्षण संस्थान गढ़वा के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश पाठक ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान की ओर से युवाओं के कौशल विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मड़वनिया पंचायत की मुखिया की पहल पर स्थानीय युवक एवं युवतियों को भी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अक्टूबर माह से यहां पुनः अगले बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ होगी । मौके पर प्रशिक्षक चंद्रभूषण कुमार,गरिमा कुमारी,के अलावे पूर्व प्रशिक्षणार्थी तृप्ति श्री,सोनी कुमारी,तरुण कुमार,पवन कुमार,पिंकी कुमारी ,शालिनी पांडेय,सलोनी पांडेय ,मनीष पाल,निलेश कुमार,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment