मड़वनियां गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ली

उमेश कुमार 

रमना थाना क्षेत्र के मड़वनियां गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। घटना को लेकर गांव निवासी सतीश कुमार पाल पिता स्व. शंकर पाल ने रमना थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, सतीश कुमार के पिता के इलाज के लिए परिवार के सभी सदस्य पिछले 15 दिनों से रांची गए हुए थे। इस कारण घर बंद था। तीन सितंबर की सुबह सतीश गढ़वा से मड़वनियां स्थित घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखे सोने के झुमका, बाली, चेन, तीन मंगूटी, पांच कंगन, नथिया, बिछिया, पायल, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण चुरा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।

सतीश कुमार पाल ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने तथा सामान बरामद करने की मांग की है।

Leave a Comment