मझिआंव: परिवारिक विवाद में युवक ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या

 

युवक ने सल्फास खाने से पहले बनाया मोबाइल में रील

 अनुप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राम के 35 वर्षीय पुत्र करण कुमार ने सल्फास की गोली खाकर सोमवार के शाम में आत्महत्या कर लिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के शाम को अपने घर में आपसी विवाद हुआ और पहले वह सल्फास का गोली और उसका रैपर लेकर अपने मोबाइल से रील बनाया इसके बाद सल्फास की गोली खा लिया। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर स्थिति होते देख उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जिसे 108 नंबर एंबुलेंस से गढ़वा ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को करा कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी श्मशान घाट पर कर दिया गया। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था, और अविवाहित था। उसके परीजनों के द्वारा यह भी बताया गया कि वह इससे पहले भी अपनी विधवा मां सहित घर वालों को डरवाने के ख्याल से इसके पूर्व भी ऐसा किया था पर उस समय बच गया था।और इस वार वह डरावना मामला सच में तब्दील हो गया,और देखते ही देखते उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Comment