बरडीहा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और निर्वाचन तैयारियों को लेकर 15 सितंबर को होगी राजनीतिक दलों की बैठक: बीडीओ 

अनूप सिंह 

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रखण्ड बरडीहा अंतर्गत आगामी चुनावों की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बरडीहा द्वारा एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह बैठक कल यानी मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को अपराह्न 01:30 बजे से प्रखण्ड कार्यालय स्थित प्रखण्ड सभागार में आयोजित की जाएगी।

बैठक की कार्यसूची के अनुसार इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।  सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति करना और उनकी अद्यतन सूची उपलब्ध कराना। मतदाता सूची में नाम जोड़ने (प्रपत्र-6), नाम हटाने/विलोपन (प्रपत्र-7) तथा संशोधन (प्रपत्र-8) से जुड़े कार्यों की समीक्षा।

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (Rationalisation) और उनके भौतिक सत्यापन पर चर्चा।   मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए राजनीतिक दलों से रचनात्मक सुझाव आमंत्रित करना।

प्रशासन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित प्रखण्ड के अन्य सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Comment