अनूप सिंह
गढ़वा: राजधानी रांची में बुधवार को 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की मौत हो गई। मृतक सुमित्रा कच्छप की गिरिडीह जिले में पोस्टिंग थी, जो वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट रांची में गिरिडीह जिला बल के कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थी। बता दें, कि रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। महिला दारोगा के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



