कैंची धाम समेत प्रमुख तीर्थस्थलों का करेगा भ्रमण रहेगा आकर्षण का केंद्र
अनूप सिंह
मोहम्मदगंज:धार्मिक आस्था, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ी यात्रा के लिए क्षेत्र से 80 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था आगामी 17 सितंबर को मां वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना होगा।और दूसरा जत्था यात्रा के अगले चरण में 18 सितंबर को नैनीताल के लिए रवाना होगा जहां कैंची धाम और नीम करौली धाम समेत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर प्रमुख धार्मिक पड़ाव रहेगा। मां नैना देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंगबली के दर्शन करेंगे। इसके अलावा पाषाण देवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रहेगा। धार्मिक स्थलों के साथ श्रद्धालु नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट और आसपास के प्राकृतिक स्थलों की मनोरम छटा का आनंद लेंगे।

यात्रा में कैंची धाम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही नीम करौली धाम में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति के करीब पहुंचने और आपसी सौहार्द व आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर भी होगी।
जत्थे में शामिल सदस्यों ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है। मां वैष्णो देवी के दर्शन से शुरू होने वाली यह यात्रा नैनीताल के धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान सभी प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनीय स्थलों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण किया जाएगा।यात्रा के दौरान एक टीम का नेतृत्व राकेश कुमार सिंह और दूसरी टीम का।नेतृत्व शिक्षक सत्येंद्र कुमार करेंगें।



