अनूप सिंह
कांडी : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कांडी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को इस वर्ष की थीम “हमारा आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” को लेकर जागरूक किया गया। प्रखंड कार्यालय कांडी के सभागार में आयोजित बैठक में सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका राणा तब्बसूम ने पोषण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कांडी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 9 सितंबर से 9अक्टूबर 2026 तक चलने वाले पोषण माह की इस वर्ष का थीम “हमारा आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है।

इसी क्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के संतुलित और बेहतर पोषण पर विशेष जोर दिया जाना है। इस मौके पर बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम मौजूद थीं। उन्होंने पोषण के महत्व से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी भूमिका के बारे में सेविकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील करना है कि वे बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

हमारा आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पोषण के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जयंती कुसुम, निर्मला देवी, जनकराज देवी, मंजू देवी, कलावती देवी, सविता देवी, सविता देवी ख, संगीता देवी, प्रभावती देवी और सुनैना देवी समेत अन्य आंगनबाड़ी सेविकाओं की सहभागिता रही।



