भवनाथपुर पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, तीन ताश की गड्डियां, विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन, पांच बाईक तथा नगद 29,760 रुपये किए बरामद

अनूप सिंह 

श्रीबंशीधर नगर एसडीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को भवनाथपुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एसआई परवेज आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर घाघरा के महुआ के पास जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एसडीओ ने बताया कि पुलिस को घाघरा क्षेत्र में जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कि जहां जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा गया।

पकड़े गए लोगों में थाना क्षेत्र के चपरी निवासी राजीव कुमार सिंह, नमीकिशोर साह, बुका निवासी विजय यादव, पंडरिया निवासी फिरोज अंसारी, मकरी के धांगरडीहा निवासी अनवर अंसारी तथा सरैया निवासी सत्येंद्र साह सहित अन्य शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से तीन ताश की गड्डियां, विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन, पांच बाईक तथा नगद 29,760 रुपये बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, थाना प्रभारी रजनी रंजन, आरक्षी पंकज कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment