बिजली के चपेट में आने युवक घायल, अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर ,आधे घंटे बाद मिला उपचार 

उमेश कुमार 

रमना(गढ़वा):- प्रखंड भागोडीह पंचायत के झुरहा गांव मे मंगलवार की सुबह खरीफ़ फसल धान की पटवन करने गए रामविचार मेहता के 25 वर्षीय पुत्र ललित मेहता बिजलि स्पर्शाघात की चपेट में आकर खेत में ही मुरछित हो गया। किस्मत सही था की इसकी नजर अगल-बगल के लोगों को पड़ी और तत्काल बिजली तार हटा कर परिजनों को सुचना दिया और परिजन उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना करचा लेकर गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसवक्त कोई भी प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित नही थे। जिससे परिजन इस व्यवस्था के प्रति नराजगी जताया और स्वास्थ्य कर्मियों की डियूटी से नादारथ रहने पर आपत्ति जताया।

इस सम्बन्ध में पीड़ित ललित मेहता के परिजनों ने बताया की सुबह सात बजे के आस पास ललित मेहता धान पटाने के लिए मोटर चालू करने गया था। इसी क्रम में बिजली की चपेट में आ गया, सुबह का समय होने और ग्रामीणों की नजर पड़ने पर तुरंत बिजली तार को हटा कर प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

लेकिन उस वक्त कोई भी स्वास्थ कर्मी नही थे, डॉक्टर गोखुल कुमार को बताने के बाद उन्होंने एएनएम संगीता देवी और डॉक्टर कुणाल कुमार अस्पताल पहुंचे।  करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद तब स्वास्थ्य कर्मी आये और उपचार किया। यदी गंभीर स्थिति होती तो आज ललित का तत्काल उपचार के बीना दम तोड़ देता, डियूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने डियूटी के प्रति लापरवाह है, इनकी लापरवाही किसी गरीब की जान ले लेगा।

Leave a Comment