आर.के. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना करमा पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य

अनूप सिंह 

मझिआंव(गढ़वा) :- नगर पंचायत क्षेत्र के उंचरी स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान करमा पूजा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य के.आर. झा ने करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व खुशी, परंपरा, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। यह मानव जाति, अन्य जीवों और प्रकृति के बीच के घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी वर्गों, जातियों, संस्कृतियों और धर्मों के लोगों का सम्मान करने की सलाह दी और कहा कि विविधता में एकता ही हमारे राष्ट्र की सुंदरता है।

इस पावन अवसर पर विद्यालय की छात्राओं शांभवी, माही, वैष्णवी, दामिनी और पल्लवी कुमारी ने शानदार करमा नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष, प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अलख नाथ पांडेय ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया और विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारतीय होने तथा भारतीय त्योहारों पर गर्व करने की बात कही।इस अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment