अनूप सिंह
कांडी: प्रखंड के जयनगरा गांव में लंबे समय से नाली में जमा गंदगी एवं जलनिकासी की समस्या से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा “मिशन जन कल्याण” के तहत विगत 15 दिनों से निजी संसाधनों से जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर नाली की साफ-सफाई एवं कचरा हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कांडी मुख्य बाजार में भी जमे पानी एवं नाली की गंदगी को सफाई प्रारंभ करवाया गया है।

वहीं विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने जयनगरा पहुंचकर चल रहे सफाई कार्य का स्वयं निरीक्षण किया, तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि निजी खर्च से “मिशन जन कल्याण” के तहत जयनगरा में विगत 15 दिनों से सफाई कार्य चालू है, और कांडी में भी सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। श्री सिंह ने कहा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं।मेरे लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति मेरा संकल्प और विश्वास है। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना मेरी प्रतिबद्धता है। और जनता की समस्या मेरी जिम्मेदारी,आपका विश्वास मेरी ताकत।जनसेवा ही मेरा संकल्प।



