अनूप सिंह
मझिआंव(गढ़वा):- मुख्य बाजार स्थित माँ दुर्गा मंदिर सेवा समिति की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 24 सितंबर को संध्या 8 बजे संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव को भव्य एवं धूमधाम से मनाने,समिति के आय-व्यय, मंदिर के आगामी विकास कार्यों तथा समिति के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, और विभिन्न मदों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा मंदिर के आगामी विकास कार्यों एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। आगामी नवरात्रि पूजा को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां,और कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मंदिर समिति के संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यकारी अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उपस्थित सदस्यों की सहमति से मनीष गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर बैठक में सर्वसम्मति प्राप्त हुई।बैठक के अंत में समिति के सदस्यों ने आगामी नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने तथा मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

बैठक में माँ दुर्गा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कमलापुरी, सचिव टुकु कमलापुरी, कोषाध्यक्ष उज्जवल कुमार, उपाध्यक्ष नितेश कमलापुरी, मीडिया प्रभारी राहुल जायसवाल, संरक्षक रघुनाथ शर्मा, अनील कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, शिव शंकर कमलापुरी एवं सत्यनारायण सोनी तथा सक्रिय सदस्य बबलु कमलापुरी, उपेंद्र कुमार, रमेश कुमार, गुड्डू गुप्ता, पप्पू जायसवाल, बीरेन्द्र प्रसाद, भोला सोनी एवं रामबाबू इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।



