झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक कर गढ़वा जिले में आधार केंद्र खुलने पर झारखंड सरकार की सराहना की

उमेश कुमार 

रमना:  प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता विशेश्वर मेहता तथा संचालन रामचंद्र राम ने किया। बैठक में गढ़वा जिले में आधार केंद्र खुलने पर झारखंड सरकार की सराहना की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन में आधार केंद्र खोलने का मामला उठाया था। सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद अब आधार केंद्र खुल गया है। इससे आम लोगों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम की सराहना की।

बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। वहीं, चुनाव आयोग ईसी आई के खिलाफ विरोध जताया गया। वक्ताओं ने आयोग पर विपक्षी दलों के प्रति पक्ष पातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सरवन सिंह, अनुज चंद्रवंशी, मुन्ना प्रसाद व जसवंत पासवान मुन्ना पासवान नागेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment