उमेश कुमार
रमना – थाना अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के चनाकला गांव में तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। इस घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सुचना ग्रामीण के द्वारा रमना थाना को दी गयी। सुचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला एवं ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर हॉस्पिटल गढ़वा भेजा। अंत्यपरीक्षण के बाद मृतक का शव परिजनों को सौप दिया गया।

ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में बताया की शुक्रवार को शाम मे महेन्द्र राम के 32 वर्षीय पुत्र अजय राम घर से निकला देर रात तक घर वापस नही आने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नही चला। रात बीती और नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ अजय की पत्नी अपने पति की वापसी की राह देख रही थी। सुबह के ख़राब मौसम में कही रुक गये होंगे लेकिन मंदीर तालाब में शव मिलने की खबर से परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण में यह चर्चा था की इस उमर में पति का गुजर जाना बच्चों के सर से पिता का साया उठ जाना बहुत ही कष्टकारी है। तीन बेटियों एवं एक पुत्र है मृतक के जिसके गुजर जाने से परिवार का पालन-पोषण की जिम्मेदारी पत्नी के कंधो पर आ गया। कैसे होगा इनका गुजारा कौन देगा इस गरीब परिवार को सहारा।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया की परिजनों ने आवेदन दिया।जिसके आधार पर युड़ी केस दर्ज कर जाँच किया जा रहा।



