उमेश कुमार
रमना:- लगातार हो रहा चोरी की घटनाओं से रमना प्रखंडवाशी भयभीत हैं। वही एक संदिग्ध लूना लेकर जा रहे युवक को रमना पुलिस ने पकड़ कर थाना लाई जिसका जाँच पड़ताल रमना पुलिस कर रहा है। इसकी सूचना पर जोगी साह जोगिंदर साह रमना थाना को लिखित आवेदन दिया है इस घटना से ग्रामीणों में इस प्रकार की हो रही घटना से थोड़ी उम्मीद की किरण जगी है।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की रात्री सिलीदाग गांव निवासी जोगी साह उर्फ जोगिंदर साह रोज की तरह अपना टीभीएस लूना घर के बाहर बरामदा में खड़ा कर खा पीकर सो गए।रात्री करीब एक बजे लघुशंका के लिए उठे तब तक गाडी सही सलामत खड़ी थी। 2:00 बजे भोर में लघु शंकर के लिए बाहर निकले थे लौट के बाद बाहर खड़ा लूना गायब था। लूना गायब होने की खबर पुरे गांव में फैल गया। इसके कुछ देर बाद सुचना मिली की एक लूना गाडी रमना के एएसआई संजय पासवान द्वारा बरामद किया। जो रमना प्रखंड के सिलीदाग के है साथ ही एक युवक को भी पकड़ा गया है जिसको रमना थाना लाया गया है। रमण थाना के द्वारा एक सप्ताह में दो गाड़ी चोरी होने के बाद उसको तत्परता के साथ बरामद कर ली गई है जिसमें एक लूना और एक सिटी हंड्रेड जिसका नंबर JH14D1555है
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताए की एक लूना गाडी के साथ एक युवक को संदेह के आधार पर पूछ-ताछ के लिए लाया गया है। गाडी चोरी होने की सुचना किसी भी व्यक्ति के द्वारा नही दिया गया, इसकी जाँच किया जा रहा।



