निर्जला व्रत जिउतिया रखी 62 वर्षीय महिला की हुई मौत, शोक की लहर

अनूप सिंह 

मझिआंव:- नगर पंचायत क्षेत्र के 3 नंबर वार्ड निवासी स्व. मुखलाल चौधरी की 62 वर्षीय पत्नी कमला कुंवर की रविवार को लगभग 4 बजे भोर में अचानक मौत हो गई।परिजनों ने से मिली जानकारी अनुसार मृतका प्रतिदिन बीपी मरीज थी, और दवा खाती थी। लोगों ने बताया कि शनिवार को जिउतिया पर्व को लेकर उसने निर्जला उपवास रखी थी, जिसके कारण शनिवार को उसने बीपी की दवा नहीं खाई। और 4 बजे भोर में तड़के अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी,और मौत हो गई।

वहीं मृतका का अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी घाट पर किया गया। बताया गया कि मृतका अपने पीछे तीन पुत्रों एवं दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है।

Leave a Comment