उमेश कुमार
रमना थाना क्षेत्र के हरादाग मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बड़े पैमाने पर जुगा आडा संचालित हो रहा है जिसकी सूचना पर रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने एक टीम गठित कर पुलिस ने शनिवार के रात्रि मे 1 बजे छापामारी अभियान चलाई जिसमे जुआ खेल रहे हैं व्यक्तियों ने पुलिस की गाड़ी देखकर अंधेरा के लाभ उठाते हुए जुआरी झाड़ियों और रात्रि का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से 5 मोटरसाइकिलें, 1,000 नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

रमना थाना क्षेत्र हरादाग कला मे खेल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश के दौरान भगदड़ मच गई। जुआरी अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मौके से 5 दोपहिया वाहन (बाइक) जब्त कर थाना लाई थाना प्रभारी आकाश कुमार नायक ने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रहा है उसके बाद केश प्राथमिक दर्ज की जाएगी।



