तलशबरिया स्वास्थ्य केंद्र से  श्मशान घाट की सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

अनूप सिंह

मझिआंव प्रखंड के तलशबरिया पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। सड़क की मरम्मत को लेकर सोमवार को 94 ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह स्वास्थ्य केंद्र के  बगल से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात में जलजमाव और कीचड़ के कारण श्मशान घाट तक गाड़ी से नहीं पहुंच पाती है।

इसी रास्ते में श्मशान घाट भी पड़ता है, जिससे शव यात्रा में भी ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण की मांग की है।

इस मामले को लेकर पुर्व मुखिया प्रत्याशी सैयद अंसारी, उल्फत अहमद, श्यामलाल राम, विश्वनाथ यादव, बुटन राम, रामजन्म पासवान, उमेश पासवान, सुनीता देवी, पिंकी देवी, चंचला देवी सहित 94 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है।

इस संबंध में पुर्व मुखिया प्रत्याशी सैयद अंसारी ने कहा है इसी रास्ते में श्मशान घाट भी पड़ता है, जिससे शव यात्रा में भी ग्रामीणों को परेशानी होती है। तो कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।यह सड़क बनना बहुत जरूरी है।

 

Leave a Comment