अनूप सिंह
कांडी (गढ़वा) :- प्रखंड के घुरूवा गांव में हर सोमवार को विद्यालय के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित और स्वच्छ तरीके से संचालित करने के लिए बाजार विकास समिति, घुरूवा का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राणाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा ने की। बैठक में बाजार के बेहतर संचालन और साफ-सफाई को लेकर चर्चा की गई और बाजार प्रांगण की सफाई भी कराई गई।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष – शिशंकर राम, उपाध्यक्ष – रीना देवी, सचिव – राजकुमार लाल, उपसचिव – प्रभा देवी, कोषाध्यक्ष – उदय कुमार मेहता, संरक्षक – परमेश्वर मेहता एवं नागेंद्र मेहता को बनाया गया है।
वहीं लालू राम, सुदर्शन राम, रामकृष्ण मुरारी चौबे, जगनारायण चौबे, विजय कुमार चौबे और पुष्पेंद्र चौबे सहित कई लोगों को सदस्य बनाया गया है।



