दुर्गा पूजा को लेकर थाना प्रभारी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा

उमेश कुमार

रमना: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों एवं मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्री सीताराम मानस मंदिर, नवयुवक संघ पूजा पंडाल, बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, सूर्या क्लब, मड़वानिया आयोजन समिति, सिलीदाग एवं चुंदी के पूजा स्थलों का दौरा किया।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पूजा स्थलों के आसपास की गलियों और आवागमन वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि दुर्गा पूजा का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन कराने में प्रशासन पूरी तरह सहयोग करेगा। उन्होंने पूजा समितियों से आवश्यक नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। मौके एस.आई आलोक महतो सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment